दाऊदी समाज धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भेंट,सामाजिक सौहार्द और विकास पर विचार विमर्श— महापौर 

Spread the love

दाऊदी समाज धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब से भेंट,सामाजिक सौहार्द और विकास पर विचार विमर्श— महापौर

 

 

बुरहानपुर — दाऊदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु परम पूज्य सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के बुरहानपुर आगमन के अवसर पर शहर में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखा गया। उनके आगमन पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

इस अवसर पर खंडवा बुरहानपुर लोक सभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने सैय्यदना साहब से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत करते हुए शहर के सामाजिक एवं धार्मिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की।

 

सैय्यदना साहब ने अपने आशीर्वचन में समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने बुरहानपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना भी की।

इस अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस दौरान सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अतुल पटेल,सांसद प्रतिनिधि मनोज टंडन,आदित्य प्रजापति,ईश्वर चौहान,परवेज भाई सलामत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *