भोपाल में शिक्षकों का महाप्रदर्शन: TET के खिलाफ लाखों की हुंकार, “सम्मान नहीं तो आंदोलन तेज होगा!”

Spread the love

भोपाल में शिक्षकों का महाप्रदर्शन: TET के खिलाफ लाखों की हुंकार, “सम्मान नहीं तो आंदोलन तेज होगा!

भोपाल। राजधानी के दशहरा मैदान में आज प्रदेशभर से पहुंचे लाखों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता और प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की मांग को लेकर यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रूप लेता नजर आया।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि बार-बार शिक्षकों से योग्यता साबित कराने की प्रक्रिया उनके आत्मसम्मान के साथ अन्याय है। उन्होंने सवाल उठाया कि कभी सुप्रीम कोर्ट तो कभी विभाग द्वारा शिक्षकों की परीक्षा क्यों ली जाती है, जबकि वे वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन से मांग की कि TET संबंधी निर्णय तत्काल वापस लिया जाए और शिक्षकों को उनकी पहली नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ दिया जाए।

इस दौरान संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर, बृजेश राठौर, राजेश साल्वे, सदानंद कापसे, भानुदास भाई, दीपक डोले सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। राजधानी में उमड़ा यह जनसैलाब सरकार के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *