नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु जी के नेतृत्व में 25 सितंबर को संपूर्ण देश से एक करोड़ एनपीएस धारी कर्मचारी अधिकारी लखनऊ जाएंगे और वहां पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए महासंग्राम होगा उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के सलाहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष नेशनल मूवमेंट के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि हमें ना तो एनपीएस में सुधार चाहिए और ना ही यूपीएस में सुधार चाहिए ।
हम केवल 2004 से बंद पुरानी पेंशन चाहते हैं जो की सामाजिक सुरक्षा का अधिकार है अब वादा नहीं अधिकार चाहिए पुरानी पेंशन बहाल कीजिए संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी डॉक्टर अशफाक खान राजेश साल्वे धर्मेंद्र चौक से अनिल बाविस्कर विजय राठौड़ अनिल सत्व श्रीमती कल्पना पवार ने निवेदन किया है कि राज्य सरकार केंद्र सरकार जब एक दिन का विधायक सांसद शपथ लेते ही पुरानी पेंशन का हकदार हो जाता है ।
तो जो कर्मचारी राष्ट्र की सेवा में 40 साल 45 साल अपनी सेवा देते हैं जो देश का नौजवान सीमा पर हमारे भारत देश के नागरिकों की रक्षा करता है उनको क्यों नहीं पुरानी पेंशन दी जाती है, यह कौन सा संविधान है और यह कौन सा नियम है।
कि हमारे ही वोट से जीतकर जाने वाले विधायक सांसद शपथ लेते ही पुरानी पेंशन के अधिकारी हो जाते हैं और कर्मचारी 30 30 40 साल सेवा करने के बावजूद भी पुरानी पेंशन के दायरे में नहीं आ रहा है।
यह तो बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का खुला उल्लंघन है इसे सुधारा जा सकता है माननीय विधायक सांसद पुरानी पेंशन लीजिए हमें कोई आपत्ति नहीं हमें किसी सरकार से भी कोई आपत्ति नहीं लेकिन जो आप पुरानी पेंशन ले रहे हैं ।
वही पुरानी पेंशन देश के कर्मचारियों अधिकारियों को भी दीजिए पक्षपात मत कीजिए हम देश के सर्वोच्च पदों पर बैठने वाले महामहिम राष्ट्रपति जी माननीय प्रधानमंत्री जी से निवेदन करते हैं 2004 से बंद पुरानी पेंशन को बहाल की जाए और लागू की जाए।