नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वार्ड 36 डाकवाड़ी एवं वार्ड 07 तिलक वार्ड में वार्ड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
बुरहानपुर — नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वार्ड स्तर पर स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 36 डाकवाड़ी एवं वार्ड 07 तिलक वार्ड में वार्ड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वार्ड 36 में समिति के अध्यक्ष भरत भुजड़े, सदस्य सचिव निलाचंद इंगले, सदस्य कुलदीप मनोहरलाल शर्मा, श्रीमती संध्या कदवाने एवं श्रीमती गीता यादव एवं वार्ड 07 तिलक वार्ड में अध्यक्ष श्रीमती संजू राजा, सदस्य सचिव वीरेंद्र जंगाले, सदस्य श्री वरुण चौधरी, श्री गोपाल सिंह, लक्ष्मण भल्लावी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वार्ड में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रमुख प्रावधानों एवं नागरिकों की भूमिका, गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) को पूर्णतः समाप्त करने की कार्ययोजना तथा कचरा वाहन की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वाहन प्रभारी के संपर्क नंबर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति सदस्यों ने वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक नागरिक को घर पर ही गीला, सूखा, सेनेटरी एवं विशेष देखभाल अपशिष्ट का पृथक-पृथक संग्रहण करने तथा केवल कचरा वाहन को ही कचरा देने के लिए निरंतर जागरूक किया जाएगा। साथ ही वार्ड में जनभागीदारी बढ़ाकर कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर एवं गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट मुक्त बनाने का संकल्प लिया तथा नागरिकों से भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करते हुए नगर पालिक निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।