कोतवाली एवं निंबोला थानों में थाना प्रभारीयो ने ली अपराध समीक्षा बैठक
विवेचकों को लंबित अपराधों का शीघ्र निराकरण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
जिले में अपराधों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं थाना निंबोला में थाना प्रभारीयो ने ली अपराध समीक्षा बैठक।
बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी निंबोला ने अपने-अपने थानों के समस्त विवेचकों के साथ लंबित अपराधों, गंभीर प्रकरणों एवं अन्य विवेचनाधीन मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। प्रत्येक विवेचक से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त कर विवेचना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का समुचित उपयोग करते हुए निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना की जाए। गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर चालान प्रस्तुत किए जाएँ।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए।
गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय-सीमा में कार्रवाई पूर्ण की जाए।
फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएँ।
प्रकरणों में साक्ष्यों का वैज्ञानिक ढंग से संकलन कर गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की जाए।
न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर चालान प्रस्तुत कर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए।
स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील में तेजी लाई जाए।
अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार की अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए।
थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग की जाए।