बुरहानपुर पहुंचे आयुक्त संकेत भोंडवे, विकास कार्यों का किया मैदानी निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बुरहानपुर — मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयुक्त,नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री संकेत भोंडवे ने 7 अगस्त 2026 को बुरहानपुर का एक दिवसीय भ्रमण कर जिले की नगरीय निकायों द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। आयुक्त महोदय द्वारा विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक भूमिगत जल प्रणाली कुंडी भंडारा का भ्रमण

इसके साथी बोहर्डा स्थित लगेसी वेस्ट डंपसाइट रिमेडियेशन, रेणुका झील , पांडारोल नाला इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन साइट का मौका मुआयना कर निरीक्षण किया गया

 

अपरान्ह 12:00 बजे आयुक्त श्री संकेत भोंडवे द्वारा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जिले की नगरीय निकाय में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एम आई सी हॉल में की गई बैठक में अमृत 2.0 ,एसबीएम 2.0 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 ,पीएम स्वनिधि ,सीएम हेल्पलाइन ,लोक सेवा के प्रकरण जैसे अन्य बिंदु पर विस्तार पूर्वक समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

श्री संकेत भोंडवे द्वारा नगर निगम परिसर में सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन एवं इलेक्ट्रिक डोर टू डोर कचरा वाहनों का निरीक्षण किया गया एवं ई वी को बढ़ावा देने के भी दिशा निर्देश दिए गए । तत्पश्चात आयुक्त महोदय ने नगर परिषद शाहपुर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया ।

इस अवसर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ,MPUDC ,PWD इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *