शाहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सोलर प्लांट से वायर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल और बाइक जब्त

Spread the love

थाना शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई निर्माणाधीन सोलर प्लांट में वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त।

बुरहानपुर पुलिस कीअपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई थाना शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन सोलर प्लांट डोंगरगांव एवं बड़झिरी में हुई वायर चोरी की घटना का शाहपुर पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए वायर बंडल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपी से घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

घटना का विवरण दिनांक 19 एवं 20 जुलाई 2026 की दरमियानी रात थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव एवं बड़झिरी स्थित निर्माणाधीन सोलर प्लांट में अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।आरोपियों द्वारा सोलर प्लांट की दीवार तोड़कर डोंगरगांव सोलर प्लांट से 03 बंडल एवं बड़झिरी सोलर प्लांट से 09 बंडल वायर चोरी किए गए। घटना के संबंध में फरियादी आयान पिता माधव मंडर, उम्र 29 वर्ष, निवासी कारखेड़ा, थाना खकनार, जिला बुरहानपुर एवं अमसिंह पिता राजकुमार राजपूत, निवासी सिरपुर, थाना खकनार, जिला बुरहानपुर द्वारा थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेंडे तथा एसडीओपी नेपानगर श्री सुरेश महाले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई। विवेचना के दौरान एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदेही राजेश पिता धनसिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी हेदरपुर, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 02 वायर बंडल बरामद किए गएघटना में प्रयुक्त एकमोटरसाइकिल भी पुलिस द्वारा जप्त की गई। प्रकरण में चोरी गए शेष माल एवं घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम पूछताछ एवं विवेचना की जाएगी।

 

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तोमर, उप निरीक्षक परसाराम पटेल, प्रधान आरक्षक 360 राकेश शर्मा, आरक्षक 346 गजेन्द्र रावत एवं आरक्षक 536 सदाशिव आवासे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *