
संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री सिंह ने किया ध्वजारोहण
बुरहानपुर/ 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसी कड़ी में जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।