पीने का पानी नल में नहीं आने से वार्ड क्रमांक 11 के वार्ड वासी हुए आक्रोशित ।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर नगर पालिका परिषद में लगभग 35 करोड़ की लागत से नल जल योजना होने के बावजूद नगर में पानी की परेशानी हो रही है। नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 के वार्ड वासियों का आक्रोश नगर पालिका के खिलाफ फूटा । वार्ड वासियों का कहना है कि नल जल योजना के तहत नीले पाइप का पानी पीने का नहीं आ रहा हैं और जो कभी आता भी है बहुत ही धीमी गति से आता है जो बाल्टी में भी नहीं चढ़ता इसकी शिकायत हमने कई बार नगरपालिका में की किंतु ना नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ एवं इंजीनियर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और जब हम जाकर बोलते हैं कि हमारे यहां पीने का पानी नहीं आ रहा है तो कहते हैं कि अभी हमें नल जल योजना की व्यवस्था ठेकेदार द्वारा हमें सुब्रत नहीं की गई है ।
हमारे वार्ड को नेपा मिल द्वारा पानी प्रदान किया जाता था नेपा मिल का पंप खराब होने के कारण जलप्रदाय नहीं हो रहा है ।
नल जल योजना लगभग 35 करोड़ की लागत की है जो नेपानगर के पूरे 24 वार्डों के लिए है किंतु अभी भी कई वार्ड में नल जल योजना के पाइपलाइन नहीं है ।