गांव-गांव गूंजा संत रविदास का संदेश, कलश वंदन यात्रा में उमड़ा जनसैला
– सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में निकली भव्य यात्रा, 14 गांवों में हुआ जोरदार स्वागत
बुरहानपुर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में निकली कलश वंदन यात्रा ने सामाजिक एकता और समरसता का प्रभावी संदेश दिया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं विधायक मंजू राजेंद्र दादू के नेतृत्व में निकली यात्रा जहां-जहां पहुंची, वहां ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत कर संत रविदास जी को नमन किया। ग्राम जैनाबाद से सुबह प्रारंभ हुई यात्रा खड़कोद, दर्यापुर, बड़गांव, गुलई, सिंधखेड़ाकलां, सिरपुर, तलावड़ी, बलवाड़ा, डोईफोड़िया, कारखेड़ा, धाबा खकनार एवं निमंदड़ होते हुए शाम को ग्राम शेखापुर पहुंची। यात्रा के दौरान गांव-गांव में कलश वंदन, पुष्पवर्षा और स्वागत के साथ सामाजिक समरसता का संकल्प लिया गया।
*संत रविदास के संदेश से जुड़ा जन-जन*
कलश वंदन यात्रा के दौरान ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न ग्रामों में लोगों ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा का वातावरण धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता के संदेश से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील एवं विधायक मंजू दादू ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका संदेश आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देता है। समरसता संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करना है। यात्रा के सफल आयोजन में यात्रा जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री ईश्वर चौहान,महामंत्री संजय जाधव सहित जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर व्यवस्थाओं को संभाला।
*शेखापुर में रात्रि विश्राम, गुरुवार को धुलकोट में होगा यात्रा का समापन*
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया कि दो दिवसीय कलश वंदन यात्रा का प्रथम चरण बुधवार को शेखापुर पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। गुरुवार को सुबह 9:30 बजे शेखापुर से दूसरे चरण की यात्रा प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा नावरा, डाबियाखेड़ा, नेपानगर, सीता नहानी और ग्राम असीरगढ़ स्थित शिव मंदिर होते हुए शाम 5 बजे ग्राम धुलकोट पहुंचेगी, जहां दो दिवसीय यात्रा का समापन होगा।यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोकुल प्रजापति,जिला पंचायत सदस्य अनिल राठोड़, जनपद पंचायत खकनार अध्यक्ष आरती निलेश चौकसे, जनपद पंचायत बुरहानपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील,मंडल अध्यक्ष गणेश पाटील,संदीप परिहार, महेंद्र जोगी जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अजा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, समाजजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।