महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: चीनी और ईंधन के दामों में वृद्धि पर सरकार को चेतावनी, बड़े आंदोलन की हुंकार

Spread the love

बढ़ते महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निकाली रैली।

सरकार ने महंगाई कम नहीं की तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

 

चीन के दाम बढ़ने से त्यौहारों की मिठास हुई कम।

 

 

 

बुरहानपुर जिले के शाहपुर में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस, एवं ब्लॉक कांग्रेस ने संयुक्त रूप से बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश बुनगाल ने कहा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल, शक्कर बिजली बिल एवं गैस सिलेंडर की महंगाई तथा E20 पेट्रोल से होने वाले नुकसान के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद की गई।

 

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह पाटील ने कहा चीनी के दाम बढ़ने से आने वाले त्यौहारों की मिठास खत्म हो गई है। सरकार ने इस और ध्यान देकर जनता को राहत देना चाहिए, जिससे रसोई का बजट बिगड़ा है। बलवंत पाटील ने कहा अगर सरकार महंगाई और बढ़ते दामों को कम नहीं करती तो कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी मै है।

 

इस दौरान बुरहानपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष रविंद्र महाजन, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष आरती लांडे, कांग्रेस नेता इंद्रेशन देशमुख, शैलेंद्र इंगले सहित कार्यकर्ता ने एकत्रित होकर महंगाई का विरोध दर्ज किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *