सिंधी बस्ती में आशीर्वाद किराना पर निगम की रेड एक ट्रॉली से ज्यादा प्लास्टिक पॉलिथीन सामग्री जब्त, 20 हजार का जुर्माना ठोका।
बुरहानपुर — निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा के निर्देशन में मुखबीर कि सूचना पर निगम कर्मचारी को गोडाउन पर ग्राहक बनाकर भेज निगम द्वारा रेड मारी गई जिसमें भारी मात्रा में प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास प्लेट प्लास्टिक चम्मच आदि सामग्री 3 क्विंटल 20 किलो,एक ट्राली से ज्यादा की सामग्री जब्त की गई।
सिंधी बस्ती मे अक्षय कन्हैया मंगतानी के आशीर्वाद डिस्पोजल पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 क्विंटल 20 किलो से अधिक अमानक प्लास्टिक कैरी बैग सहित बड़ी मात्रा में डिस्पोजल सामग्री जब्त की।
नगर निगम द्वारा मौके पर ₹ 20,000 की चालानी कार्रवाई भी की गई। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री जारी है आज बुधवार को नगर निगम ने सिंधी बस्ती में कार्रवाई की तो एक किराना दुकान से जुड़े गोदाम में बड़ी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बनी सामग्री मिली।
हमारे नगर निगम की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेक्टर अधिकारी को दुकान पर खुद ग्राहक बनकर दुकान भेजा गया था। दुकान पर जाने के बाद भारी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री रखे होने की जानकारी सामने आई इसके बाद सहायक आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने दुकान और गोदाम पर दबिश देकर एक ट्रॉली से ज्यादा सामग्री जब्त कर 20 हजार का जुर्माना वसूला गया नगर निगम की टीम ने यहां से सिंगल यूज प्लास्टिक के साथ प्लास्टिक की कटोरी,प्लेट,ग्लास और चम्मच डिस्पोजल,प्लास्टिक पॉलिथीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की।
नगर निगम के मुताबिक अब संबंधित विक्रेता पर कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना लगाया गया निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने अधिकारियों की बैठक लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण, बिक्री और उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर में निगरानी बढ़ाई गई निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कि भारत सरकार के निर्देश अनुसार नगर निगम की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।
सभी दुकानदार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और बेचने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा तथा गोडाउन दुकान सील भी की जाएगी इस कार्यवाही में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल,राकेश कुशवाहा,सेक्टर अधिकारी प्रेमांशु चौकसे,संजय चौधरी,विजय रायसरदार,अजय कनाडे आदि निगम अधिकारी उपस्थित थे।