नावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन, माताओं-बच्चों को पोषण और स्वास्थ्य का संदेश

Spread the love

आंगनवाड़ी केंद्रों से माताओं और बच्चों तक पहुंच रहा सेवा और पोषण का संदेश – जयश्री पाटील

– सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

– पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान

बुरहानपुर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत नेपानगर विधानसभा के नावरा में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील, सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, राजेश चौहान, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार सहित जनप्रतिनिधिगण शामिल हुईं। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में माताओं, महिलाओं एवं बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनके स्वास्थ्य, पोषण और आंगनवाड़ी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती जयश्री पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

मध्यप्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ मां ही मजबूत परिवार की नींव है। परिवार में दाल, हरी सब्जियां, फल, दूध-दही के साथ बाजरा, ज्वार, मक्का जैसे स्थानीय पौष्टिक अनाज को भोजन में शामिल करना चाहिए।

 

 

बच्चों के संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।श्रीमती मधु चौहान ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और जरूरतमंद परिवारों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और महिला-बाल कल्याण की सुविधाएं घर-घर तक पहुंच रही हैं।

 

उन्होंने सभी पात्र परिवारों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने आसपास के परिवारों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।श्रीमती किरण रायकवार ने कहा कि आंगन मिलन सेवा जैसे कार्यक्रमों से महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिल रहा है।

 

आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राही परिवारों तक पहुंच रही है। उन्होंने महिलाओं से बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। साथ ही पात्र परिवारों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

 

जिला संयोजक मनोज टंडन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जनजागरूकता और समाज की सहभागिता को मजबूत करना है। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से माताओं और बच्चों तक पोषण एवं स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

 

शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। अभियान के माध्यम से लोगों को योजनाओं से जोड़ने और जागरूक करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली बालिकाओं और महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार माना।

 

अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किशन धांडे,गजानन यादव, भरत पटेल, युवराज पाटील,नावरा मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन,संतोष पाटील सुनील यादव जिला महिला बाल विकास सुपरवाइजर प्रगति खारड़िया,श्रीमती मधु चतुर्वेदी

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं, हितग्राही परिवार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *