
बुरहानपुर में लोकतंत्र की मजबूती के लिए की आवाज बुलंद…
लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवाज बुलंद — मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा – रविंद्र महाजन, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, बुरहानपुर (ग्रामीण)
आज जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपु एवं जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंद्र महाजन एवं बुरहानपुर शहरी जिला अध्यक्ष रिंकू के नेतृत्व में शहर के सिंधी बस्ती तथा प्रमुख बाबा साहब अंबेडकर चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मध्य संविधान निर्माता आदरणीय बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के पास ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के पश्चात कलेक्टर बुरहानपुर को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था तथा प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट एवं संतोषजनक समाधान आवश्यक है। इस दौरान जिला शहरी अध्यक्ष रिंकू टॉक, पूर्व विधायक एवं ग्रामीण अध्यक्ष रविन्द्र महाजन, शैली कीर,पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, किशोर महाजन, अशोक पाटिल, विनोद पाटिल, प्रकाश सिंह बैंस, जगमीत जौली, अजय महाजन, पदम कुमार चौहान, सुनील सोनोने , पप्पू पाटिल, इदरीश खान, निखिल खंडेलवाल, अजय उदासीन, सैयद इशाक अली, भारती विनोद पाटिल, गौरी शर्मा, इंद्रसेन देशमुख, शैली किर, हेमंत पाटील, उबैदुल्लाह, आकिब बागवान, साबिर, खलील सलामत अंसारी, डॉ शेख इमरान, लयश्री ठाकुर, निर्मला जवारकर, श्री राम चौहान, विजय गाडवे, राजेंद्र मसाने, राजेश पटेल लारा, सचिन व्यास, अफजल भाई, समीर बागवान, मोहित महाजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#ज्ञानेशकुमार_इस्तीफा_दो
#वोट_चोरी
#लोकतंत्र_बचाओ
#बुरहानपुर_कांग्रेस
#जिला_कांग्रेस_कमेटी_बुरहानपुर_ग्रामीण
निवेदक
श्री रविंद्र महाजन
पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष,
जिला कांग्रेस कमेटी, बुरहानपुर (ग्रामीण)