खकनार पुलिस की कार्रवाई: तेज आवाज में DJ बजाने वाले 2 ट्रैक्टर जब्त, चालकों पर कार्रवाई

Spread the love

थाना खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डीजे) का अवैध उपयोग करने वाले 02 ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध कार्यवाही।

 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय के मार्गदर्शन मे वाहनो पर ध्वनि विस्तारक यंत्रो (डीजे) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज थाना खकनार पुलिस द्वारा एक महत्पूर्ण कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में ध्वनि विस्मारक यंत्रों (लाउडस्पीकर/डीजे) का उपयोग करने वाले 02 ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई की गई है।

 

घटना का विवरण ,थाना खकनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में दो ट्रैक्टर चालक नियमों को ताक पर रखकर आम जनता और राहगीरों को असुविधा पहुँचाते हुए अत्यधिक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर दोनों ट्रैक्टरों को रोका।

 

पुलिस कार्रवाई, ट्रैक्टर चालकों द्वारा बिना किसी वैध अनुमति के और निर्धारित डेसिबल सीमा से अधिक तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही दोनों ट्रैक्टरों एवं ट्रेक्टरो पर लगे अवैध ध्वनि विस्तारक यंत्रों (स्पीकर/एम्पलीफायर/डीजे) को जब्त कर लिया है।

 

बुरहानपुर पुलिस का संदेश, क्षेत्र के सभी वाहन चालकों और डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि बिना अनुमति और निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में ध्वनि विस्मारक यंत्रों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी पिकअप, आयशर, ट्रेक्टर आदि वाहनो पर इसी तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *