अब दफ्तर नहीं, सीधे हितग्राहियों के घर पहुंच रहे कलेक्टर! पटवारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

Spread the love

कलेक्टर ने हितग्राही के घर पहुंचकर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना की जमीनी हकीकत जानी

पटवारी को कार्य में तेजी लाने और एसडीएम को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

बुरहानपुर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने शुक्रवार देर शाम ग्राम सूक्ताखुर्द एवं असीर का भ्रमण किया।

 

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर के उपरांत कलेक्टर सीधे हितग्राहियों के घर पहुंचे और उनसे संवाद कर स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना की प्रगति, लाभ एवं क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर श्री कुमार योजना की हितग्राही तड़वी बाई के घर पहुंचे। उन्होंने हितग्राही से आत्मीयता के साथ चर्चा की और योजना के संबंध में जानकारी देते हुए इसके लाभों से अवगत कराया।

 

उन्होंने स्थानीय परिस्थितियों एवं हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

वहीं डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में प्रगति सुनिश्चित कराएं। साथ ही पटवारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *