बुरहानपुर:गुरुद्वारा बड़ी संगत में साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाशोत्सव 4 से 6 जनवरी तक मनाया जाएगा
बुरहानपुर के गुरुद्वारा बड़ी संगत में साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 जनवरी 2025 से 6 जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें धार्मिक कीर्तन, शोभा यात्रा और संगत के लिए विशेष लंगर का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का विवरण:
4 जनवरी 2025, शनिवार
प्रातः 8:00 से 10:00 बजे: आसा दी वार कीर्तन (भाई चरणसिंघ जी द्वारा)।
प्रातः 10:30 बजे: श्री अखंड पाठ साहिब जी की प्रारंभता।
प्रातः 10:30 से 11:00 बजे: श्री निशान साहिब जी को बैंड बाजे के साथ पोशाक पहनाई जाएगी।
प्रातः 11:00 से 12:00 बजे: कीर्तन (भाई चरणसिंघ जी द्वारा) और उपरांत अरदास व गुरु का लंगर।
दोपहर 2:00 से 7:30 बजे: नगर कीर्तन (श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभा यात्रा) और उपरांत गुरु का लंगर।
5 जनवरी 2025, रविवार
प्रातः 8:00 से 10:00 बजे: आसा दी वार कीर्तन।
प्रातः 10:30 से 11:30 बजे: कीर्तन (भाई चरणसिंघ जी द्वारा)।
दोपहर 11:30 से 1:00 बजे: कीर्तन (भाई जसविंदर सिंघ जी जगादरी वाले द्वारा) और उपरांत गुरु का लंगर।
सायं 6:00 से 8:00 बजे: रहरास साहिब का पाठ और बच्चों का कार्यक्रम।
रात्रि 8:00 से 10:00 बजे: बच्चों का विशेष कार्यक्रम और उपरांत गुरु का लंगर।
6 जनवरी 2025, सोमवार
प्रातः 8:00 से 10:00 बजे: आसा दी वार कीर्तन।
प्रातः 10:00 से 10:30 बजे: श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति।
प्रातः 11:30 से 1:30 बजे: कीर्तन (भाई जसविंदर सिंघ जी द्वारा) और उपरांत गुरु का लंगर।
सायं 6:00 बजे: रहरास साहिब का पाठ।
रात्रि 11:30 से 1:30 बजे: कीर्तन और उपरांत गुरु का लंगर।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें और गुरु महाराज की कृपा प्राप्त करें।