अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Spread the love

// बुरहानपुर//

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,नगर पुलिस अधीक्षक, ने रात्रि में किया थानों का आकस्मिक निरीक्षण

 

पुलिस अधीक्षक महोदय  देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी पुलिसिंग करने, थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त करवाने, संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुक्रम में थानों में कार्यवाहियां की जा रही है।

 

दिनांक 13.01.25 को रात्रि में ग्राउंड पुलिसिंग जानने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल द्वारा शहर एवं ग्रामीण के थाना कोतवाली शिकारपुरा,गणपति नाका, लालबाग निंबोला, शाहपुर, नेपानगर थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 

अधिकारियों द्वारा दिए आवश्यक प्रमुख निर्देश :-

 

1. लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण करने हेतु किया निर्देशित।

 

2. थाना एचसीएम एवं मुंशी को समस्त रजिस्टर्स को अपडेट रखने हेतु किया निर्देशित।

 

3. चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु हॉट स्पॉट चिन्हित कर वहां प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध लोगों की चेकिंग करने, एवं थाने के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर विशेष नजर रखने हेतु निर्देश दिए |

 

4. थाना के परिसर एवं हवालात मालखाना को चेक किया गया |

 

5. बिना कारण के किसी भी व्यक्ति को थाने पर न बिठाया जाए यदि किसी अपराध में पूछताछ के लिए लाया जाए या गिरफ्तार किया जाता हैं | तो उसकी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।

 

6. HCM द्वारा 6-6 घंटे की ड्यूटी मुलजिम सुरक्षा में लगाई जाए।

 

7. हवालात में किसी भी प्रकार से रस्सी,गमछा, धारदार चीज, फिनायल, बाल्टी आदि ना रखी जाए।

 

8. आरोपी को रात में ओढ़ने के लिए फटे पुराने कंबल ना दिए जाएं।

 

9. गुटके तंबाकू पाउच कोई भी ऐसी वस्तुएं हवालात में न दी जाए।

 

10.आरोपी बीमार होने पर तत्काल उपचार कराए जिसकी रोजनामचा रिपोर्ट भी दर्ज की जाए।

 

11.थाना प्रभारी एवं स्टाफ को कस्टोडियल डेथ के विषय को गंभीरता से लेकर आरोपियों की सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *