//बुरहानपुर पुलिस//
जिला बुरहानपुर में “कर्मवीर योद्धा पदक” कार्यक्रम हुआ संपन्न
*पुलिस लाइन बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा “कर्मवीर योद्धा पदक” देकर अधिकारी /कर्मचारियों को किया सम्मानित*
*कोरोना (COVID-19) महामारी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “कर्मवीर योद्धा पदक एवं प्रमाण पत्र” से किया सम्मानित*
पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश के आदेश से जिले में पुलिस विभाग द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम एवं उससे उत्पन्न अद्भुत चुनौतियों से संघर्ष के दौरान पुलिस अधिकारी /कर्मचारियों के द्वारा किये गये अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता को मान्यता देते हुये
दिनांक14.02.25 को रेणुका पुलिस लाइन बुरहानपुर मे कुल 301 अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वार “कर्मवीर योद्धा पदक” देकर सम्मानित किया गया। जिसमे , पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, dsp महिला शाखा प्रीतम सिंह ठाकुर
,
रक्षित निरीक्षक बुरहानपुर सुनील दीक्षित ,थाना प्रभारी/ चौकी प्रभारी एवं सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर तथा अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।