शाहपुर में वन समिति सम्मेलन आयोजित, वन संरक्षण और अग्नि सुरक्षा पर हुई चर्चा।
वन परिक्षेत्र शाहपुर में वन समिति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें वन संरक्षण, अग्नि सुरक्षा, सलाई गोंद के प्राकृतिक रूप से संबहनीय विदोहन और तेंदूपत्ता संग्रहण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वन संसाधनों के सतत दोहन और संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाना था।
वन प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
सम्मेलन में वन विभाग द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभागीय योजनाओं, अग्नि सुरक्षा उपायों, वृक्षारोपण, भूजल संरक्षण और अन्य वन प्रबंधन कार्यों की जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी का ग्रामीणों और वन समितियों ने ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और वन संरक्षण से जुड़ी अहम जानकारियां प्राप्त कीं।
वन संरक्षण को लेकर जागरूकता पर जोर
वन अधिकारियों ने सम्मेलन में बताया कि सलाई गोंद के प्राकृतिक रूप से संबहनीय विदोहन और तेंदूपत्ता संग्रहण से स्थानीय समुदायों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ वन संपदा को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, जंगलों में लगने वाली आग से बचाव और उसके प्रभावों को कम करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने दिखाई विशेष रुचि
इस सम्मेलन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वन संरक्षण व सतत दोहन के विभिन्न तरीकों को लेकर जागरूकता प्राप्त की। वन विभाग ने इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही, ताकि वन और वनवासियों के बीच सामंजस्य बना रहे और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
SDO बुरहानपुर अजय सागर प्राप्त जानकारी।