“मध्य प्रदेश में 4 लाख कर्मचारियों के लिए प्रमोशन का सुनहरा अवसर: ठाकुर दीक्षित ने मुख्यमंत्री प्रस्ताव का जोरदार अभिनंदन, बाधाओं का समाधान सुनिश्चित”

Spread the love

बुरहानपुर,मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय समाचार ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी के प्रस्ताव का स्वागत किया है।

 

अभिनंदन किया है उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों अधिकारियों को प्रमोशन दिए जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है ।

 

 

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है प्रमोशन में किसी प्रकार की बाधा आती है तो उसके लिए रास्ता निकाला जाएगा प्रदेश के कर्मचारियों को 8 साल से पदोन्नति का इंतजार है हजारों अधिकारी कर्मचारी बगैर पदोन्नति के सेवानिवृत हो गए माननीय मुख्यमंत्री जी की भी मंशा है प्रदेश के सभी कर्मचारियों अधिकारियों का प्रमोशन किया जाए और इसके लिए जो भी रास्ता होगा निकल जाएगा।

 

 

माननीय मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी 30 अप्रैल 2016 से प्रमोशन पर रोक लगा रखी है हाई कोर्ट ने 30 अप्रैल 2016 को मदर इन लोक सेवा पदोन्नति नियम 2002 की पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान खत्म कर दिया था शिवराज सरकार ने 12 में 2016 को हाई कोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया तब से मध्य प्रदेश में पदोन्नति पर रोक लगी है।

 

 

स्मरण रहे मध्य प्रदेश में 9 साल मेंलगभग डेढ़ लाख कर्मचारी बिना प्रमोशन की सेवानिवृत्ति हो गए और हर महीने 3000 कर्मचारी सेवानिवृत्ति होते इस मामले में कमेटी बनी पर किसी प्रकार का कोई हल नहीं निकला हालांकि प्रदेश में पदोन्नति पर रोक के बावजूद विभिन्न विभाग के 500 अधिक कर्मचारियों को हाई कोर्ट के निर्देश पर प्रमोशन मिला।

 

मध्य प्रदेश में आने वाले साल में 5% कर्मचारी सेवानिवृत्ति हो जाएंगे संयुक्त मोर्चा के ठाकुर संजय सिंह गहलोत, डॉक्टर अशफाक खान, धर्मेंद्र चौकसे, अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़, ठाकुर अरविंद सिंह, ठाकुर हेमंत सिंह, राजेश साल्वे, राजेश पाटील, हीरालाल प्रजापति करना है।

 

 

हाई कोर्ट में आरक्षण पर रोक लगाई है ना की प्रमोशन पर इसलिए सरकार को पदोन्नति जल्द से जल्द कर प्रदेश के कर्मचारियों को उनका वाजिब हक मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *