
बुरहानपुर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेपानगर पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को थाना नेपानगर का कराया गया भ्रमण। बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रध्वज तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के बारे जानकारी दी गई।
नेपानगर जनजागृति कला मंच के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य की दी गई प्रस्तुति।
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य देश वासियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना है।
अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12.08.24 को नेपानगर पुलिस द्वारा सिटीजन स्कूल के करीबन 200 छात्र छात्राओं को पुलिस थाना नेपानगर का भ्रमण कराया गया।
जहां पर थाना प्रभारी निरी. ज्ञानू जायसवाल द्वारा छात्र छात्राओं को देश के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रध्वज तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया गया। 78 वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे उल्लास उमंग के साथ मनाने तथा बच्चों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की समझाइश दी गई।
बच्चो को थाने का भ्रमण कराकर 01 जुलाई से लागू हुए नवीन कानून, यातायात नियमों तथा पुलिस के कार्य के बारे में जानकारी दी गई। स्कूली बच्चे थाने का भ्रमण करने पर बहुत उत्साहित नज़र आए। पुलिस स्टॉफ एवं बच्चों ने देशभक्ति से जुड़ी कविताएं एवं गीत सुनाए।
नेपानगर जनजागृति कला मंच के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।*चौकी डेढ़तलाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
“हर घर तिरंगा” एवं “आजादी के रंग खाकी के संग” अभियान अंतर्गत चौकी देडतलाई पुलिस द्वारा देडतलाई में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
जिसमे पुलिस फोर्स के साथ स्कूल के बालक बालिकाएं, जनप्रतिनिधिगण एवं पत्रकार बंधुगण शामिल हुए।