“डिजिटल बीट एप से पुलिसिंग को मिलेगी रफ्तार: नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने कोतवाली स्टाफ को दिया विशेष प्रशिक्षण”

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

 

 

नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना कोतवाली स्टाफ को डिजिटल बीट एप्लीकेशन पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण।

 

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में आज दिनांक 12.06.2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना कोतवाली के समस्त स्टाफ को पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर में डिजिटल बीट एप्लीकेशन के उपयोग, उससे संबंधित तकनीकी समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल बीट एप्लीकेशन पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एप्लीकेशन बीट प्रणाली को डिजिटल स्वरूप प्रदान करता है, जिससे बीट पुलिसकर्मी को उनकी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में मदद मिलती है।

 

मुख्य बिंदु

 

प्रशिक्षण में एप्लीकेशन के मुख्य फीचर्स, जैसे कि बीट अलर्ट, व्यक्ति/संस्था की डिजिटल निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग, एवं दैनिक रिपोर्टिंग प्रणाली को विस्तार से समझाया गया।

 

श्री मान ने स्टाफ को एप्लीकेशन से जुड़े तकनीकी समस्याओं जैसे लॉगिन समस्या, डेटा सिंक न होना, या फॉर्म अपलोडिंग में कठिनाई आदि का समाधान कैसे करें इसकी चरणबद्ध जानकारी दी।

 

उन्होंने स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी साधनों का समुचित उपयोग कर हम अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रख सकते हैं और जनता को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान कर सकते हैं।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य

 

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि थाना स्तर पर कार्यरत हर पुलिसकर्मी डिजिटल बीट एप्लीकेशन का सही ढंग से उपयोग कर सके और किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान समय रहते स्वयं कर सके।

 

 

इस प्रशिक्षण में थाना कोतवाली का समस्त स्टाफ उपस्थित थे। सभी स्टाफ ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे अपने कार्य में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *