बुरहानपुर पुलिस
थाना शिकारपुर पुलिस को वर्ष 2020 से से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को वर्ष 2020 के अपराध क्रमांक. 35/2020 धारा 294 324 506 एवं अपराध क्रमांक 108/2020 धारा 25(1-बी) (बी) आम्स एक्ट में स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा *आरोपी*-
हरी तायडे पिता कैलाश तायडे 24 साल निवासी ग्राम जैनबाद थाना शिकारपुरा बुरहानपुर
को अपराध क्रमांक 35/2020 धारा 294 324 506 एवम् अपराध क्रमांक 108 धारा 25(1-बी) (बी) आम्स में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है | जिसे न्यायालय द्वारा जिला जेल खंडवा भेजा गया।
वारंट तामिली में सराहनीय योगदान।
थाना प्रभारी शिकारपुरा निरीक्षक श्री कमल पवार,प्रधान आरक्षक 77 शेख जाकिर, थाना शिकारपुरा।