बसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन और एंटी क्राइम ऑर्गनाइज़ेशन में महाराष्ट्र प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियाँ!
जलगांव जामोद: स्टेट हैड लियाकत खान
रिपोर्ट by वर्षा ताई जलगांव जामोद
बसुंधरा संरक्षण फाउंडेशन और एंटी क्राइम ऑर्गनाइज़ेशन इन दोनों संस्थाओं के महाराष्ट्र प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष खय्यम शफीक अंसारी (दहेली) के हाथों आज जलगांव जामोद में आयोजित कार्यक्रम में शेख सईद शेख कदीर को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष, लियाकत खान सबदर खान को महाराष्ट्र प्रदेश सचिव, सय्यद यूसुफ सय्यद मूसा को विदर्भ अध्यक्ष, हाफिज अब्दुल सत्तार को बुलढाणा जिला अध्यक्ष और वर्षा ताथारकर को महिला बुलढाणा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
यह संस्था पूरे भारत में कार्यरत है। संस्था के माध्यम से समाज में अपराध के खिलाफ जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए लगातार उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इस संस्था की टीमें पूरे देश में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया और उन्हें आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में शेख असलम शेख समद, अनिल पारवे, मझहर शेख, वर्षा ताथारकर, हाफिज मोहम्मद सलीम, शौकत खान, प्रज्वल मानकर, शेख रसूल और संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।