सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास से पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश
किसानों ने सांसद का माना आभार
बुरहानपुर। किसानों के महत्वपूर्ण त्यौहार पोला पर्व पर बुरहानपुर जिले में अवकाश रहे। इसे लेकर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह से बात कर 22 अगस्त 2025 को स्थानीय अवकाश घोषित करने हेतु कहां है। कलेक्टर नेआश्वस्त किया कि इस दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया जाएगा।
*किसानों के लिये एक महत्त्वपूर्ण पर्व*
सांसद श्री पाटील ने बताया कि पोला पर्व न केवल किसानों के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार हमें पर्यावरण और पशुधन के महत्व की याद दिलाता है। यह पर्व बैलों की पूजा करके खेती-किसानी में योगदान के लिए सम्पूर्ण गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। बुरहानपुर में पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा तो किसान भाई अपने त्योहार को पूरे उत्साह और खुशी के साथ मना पायेंगे। किसान भाइयों ने सांसद द्वारा की गई इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।