बुरहानपुर पुलिस
एडिटर इन चीफ
राजूसिंह राठौड़
9424525101
पुलिस थाना खकनार को वाहन चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता।
खकनार पुलिस व्दारा चोरी के आरोपी को चोरी किये गये वाहन के साथ किया गिरफ्तार।
संक्षिप्त विवरण:- फरियादी भागवत पिता रविन्द्र टोंगडे निवासी ग्राम नायर ने थाने आकर रिपोर्ट किया था कि दिनांक 21/11/2025 को ग्राम डोईफोडिया से कोई अज्ञात व्यक्ति व्दारा फरियादी की मोटर सायकल चुराकर ले गया था ।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खकनार पर अपराध क्रमांक 531/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था । इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दिनांक 23/11/2025 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लेकर भौराघाट तरफ जा रहा है । सूचना पर विश्वास कर टीम को रवाना किया ।
ग्राम भौराघाट रोड पर एक व्यक्ति मोटर सायकल से आते दिखा जिसे रोककर पुछताछ करते अपना नाम
महेन्द्र उर्फ बाडा चौहान जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी सेवालाल मंदिर के पास ग्राम पाल जिला जलगांव महाराष्ट्र का बताया उक्त के संबंध में पुछताछ करते ग्राम डोईफोडिया से चोरी करना बताकर अपना जुर्म करना स्वीकार किया ।
आरोपी से उक्त मश्रुका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । आरोपी से अन्य चोरी के प्रकरण में भी पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी
महेन्द्र उर्फ बाडा चौहान जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी सेवालाल मंदिर के पास ग्राम पाल जिला जलगांव महाराष्ट्र
आरोपी से जप्त मश्रुका
एक मोटर सायकल किमती 50000/
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रधान आरक्षक अमित अवस्थी, सतीश सुर्यवंशी, सत्यभानसिंह, आरक्षक सुनिल धुर्वे, मंगल पालवी, विजेन्द्र देवल्ये की सराहनीय भूमिका रही ।