बुरहानपुर पुलिस
खकनार पुलिस व्दारा अवैध गौवंश करने वालो पर बडी कार्यवाही करते हुये 10 गौवंश जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गौवंश पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को अवैध गौवंश करने वालो पर बडी कार्यवाही करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 27/11/2025 को थाना प्रभारी खकनार अभिषेक जाधव को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति महाराजा ढाबा के पिछे कच्चा रास्ता ग्राम जामनिया तरफ से गौवंश को पैदल-पैदल हकालते-मारते हुये महाराष्ट्र तरफ वध हेतु ले जाना बताया । सूचना पर उनि रामेश्वर बकोरिया को हमराह फोर्स के मुखवीर के बताये स्थान पर रवाना किया । ग्राम जामनिया तरफ से जाने वाले कच्चे रास्ते महाराजा ढाबा के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति पैदल- पैदल गौवंश को मारते क्रुरता पूर्वक महाराष्ट्र तरफ जाते हुये दिखे ।
जिन्हे जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिसका नाम पता पुछते अपना नाम जितेन्द्र पिता झबरसिंह इस्के जाति भिलाला उम्र 24 साल निवासी सोनूद थाना नेपानगर का होना बताया जिसके कब्जे से 9 बैल व 01 केडा पाये गये जिनके संबंध मे पुछते वध हेतु महाराष्ट्र ले जाना बताया । जप्त शुदा 10 नग गौवंश को गौ शाला साईखेडा को अस्थाई सुपुर्द किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खकनार पर अपराध क्र 542/25 धारा 4,6,9 म.प्र. गौ वंश वध प्रतिशेध अधि. 11(1)(घ) पशु क्रुरता अधि. का कायम कर विवेचना मे लिया ।
जप्ती
09 बैल 01 केडा कुल 10 गौवंश किमती 98000 रुपये
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि रामेश्वर बकोरिया, प्रआर 464 अमित अवस्थी, आर.83 सबल देवडा, प्रआर 193 मेलसिंह, आर 33 विजेन्द्र, आर.561 कैलाश ,आर 70 अनिल की सराहनीय भूमिका रही ।