अटल जी के विचार, उनका राष्ट्रवाद और सेवा.समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक .भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज मान
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने खकनार मंडल प्रवास पर,विभिन्न कार्यक्रमो में हुवे शामील
बुरहानपुर। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत देश में अटल स्मृति पर्व का आयोजन बहुत उत्साह के साथ किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा बुरहानपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रो का निरंतर दौरा कर रहे है। इसी कडी में आप अटल जी के शताब्दी वर्ष में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम को लेकर आप खकनार प्रवास पर रहें ।
खकनार मंडल प्रवास दौरान आपने खकनार जनपद पंचायत खकनार द्वारा भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनके जीवन पर आयोजीत फोटो प्रदर्शनी का उद्धधाटन नेपानगर विधायक मंजु राजेन्द्र दादु के साथ करते हुवें उसका निरिक्षण किया। इस अवसर पर आपने कहा कि अटल जी के विचार, उनका राष्ट्रवाद और सेवा.समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा । उनका जीवन और नेतृत्व देशसेवा व कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाता रहेगा। श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने आमजन की समस्याओं को सुनकर उन्हे अपनी कविताओं के माध्यम से जन जन तक पहुचाने के साथ उनके निराकरण का प्रयास किया। आप बहुमूखी प्रतिभा के धनी रहे है।
इस दौरान नपा विधायक मंजु दादु ने भी संबोधित किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने स्थानिय गुरूद्वारे पहुचकर मथ्था टेका और वीर बाल दिवस को लेकर श्री गुरूगोविन्दसिह जी के दोनो साहबजादो जोरावरसिह एवं फतेसिह जिनकी उम्र 9 वर्ष एवं 6 वर्ष थी उनकी शहादत को नमन किया। एवं प्रेरक विचार व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से बैठक लेकर संगठन में कसावट लाने के साथ उसे मजबुत करने की बात कही। तत्पश्चात डॉ. माने ने पुर्व विघायक सुमित्रा कास्डेकर की देवरानी के निधन पर निवास स्थान पर पहुचकर शोक श्रद्वॉजली अर्पित की।
भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी राकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोजजी माने के खकनार मंडल प्रवास दौरान नेपनगर विधायक मंजू राजेन्द्र दादू , जिला महामंत्री राहुल जाधव, जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाद्ये , मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जोगी , जनपद पंचायत प्रतिनिधि निलेश चौकसे ,पुर्व मंडल अध्यक्ष निलेश सामारकर,सुनील कुमार श्रीवास्तव ,जसपाल सिंह पटवा , ओम चौकसे , सागर राजोरीया आदि उपस्थित थे।