भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता हैं- सांसद ज्ञानेश्वर पाटील
– सांसद कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत
– सांसद के नेतृत्व में सभी अटल समाधि स्थल पहुचे और श्रद्धासुमन अर्पित किया
बुरहानपुर। बुधवार को सांसद कार्यालय में ज़िला भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वागत एवं अभिनंदन कर बधाई एवंशुभकामनाएँ दी। सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यर्पण किया गया। सांसद ने सभी को तिल गुड़ खिलाकर मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी और जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने के मार्गदर्शन में आप सभी अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे तथा जनसेवा के कार्यों में नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करेंगे। आप सभी को उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ देता हूँ। भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है। बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। यह विशेषता किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं हैं।
*नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी*
सांसद श्री पाटील ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। यह नई टीम संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले की कार्यकारिणी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में चल रही राष्ट्र हितैषी योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएगी। भाजपा सेवा और समर्पण की राजनीति में विश्वास करती है, और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही पार्टी जनता के दिलों में विशेष स्थान बनाती है। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा से समाज और संगठन की सेवा करें।
*मैं खुद बैठूंगा भाजपा कार्यालय में*
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा की हमारी पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है। एक-एक कार्यकर्ताओ के मेहनत और परिश्रम से आज यह पार्टी खड़ी हुई है। मैं जब भी जिले में दौरे पर रहूंगा जिला भाजपा कार्यालय में समय तय कर बैठूंगा ताकि पदाधिकारीयो के साथ ही कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बना रहे।सांसद ने पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहां की एसआईआर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठित होकर बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाये। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने सभी पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद से बड़ा कार्यकर्ता है जिन कार्यकर्ताओं को पद नहीं भी मिल पाया है वह चिंता ना करें आने वाले समय में पार्टी उन्हें भी जिम्मेदारी देगी। इस अवसर पर नव गठित कार्यकारिणी में शामिल समस्त पदाधिकारियों, भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।