वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गोवा एक्सप्रेस का प्रथम स्टॉपेज
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सहित जनप्रतिनिधियों ने चालक दल का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना।
– सांसद ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया दर्ज
– तीन पूर्व सांसदो ने भी किया था प्रयास चौथे को मिली सफलता
– विकास का वादा ज्ञानेश्वर दादा
– टेंपो ,ऑटो यूनियन, विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने सांसद का किया स्वागत
बुरहानपुर। शुक्रवार को लोकसभा के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नाम दर्ज हो गया। उनके सतत प्रयास से 15 वी ट्रेन निज़ामुद्दीन–वास्को डी गामा (गोवा एक्सप्रेस) का बुरहानपुर स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। सांसद पाटील ने अपने कार्यकाल में बुरहानपुर, नेपानगर और खंडवा में 15 ट्रेनो के स्टॉपेजो की सौगात दिलाई है। सांसद पाटील सहित जनप्रतिनिधियों ने रेल चालक दल का स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी स्टेशन पहुंचे और सांसद का स्वागत कर आभार माना।
शिक्षा, रोजगार और विकास के खुले नए द्वार
इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि जनता की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त करता हूं। गोवा एक्सप्रेस ट्रेनसंख्या12779/12780 (प्रतिदिन) के स्टॉपेज से अब गोवा के लिए बुरहानपुर से सीधी कनेक्टिविटी हो गई है।
वही पुणे में शिक्षा ले रहे जिले के विद्यार्थी,वहा कार्यरत युवाओं को आवागमन में सुविधा होंगी। यह रेल ठहराव बुरहानपुर ज़िले के विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों और आम यात्रियों के लिए शिक्षा, रोजगार और विकास के नए द्वार खोलेगा तथा ज़िले की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।
नेपानगर में भी ट्रेनों के स्टॉपेज की मिलेगी सौगात
सांसद पाटील ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओ के विस्तार को लेकर सतत कार्य कर रहा हूँ। नेपानगर स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन स्कीम अंतर्गत कार्य पूर्णता की ओर है। यहां भी नई ट्रेन के साथ ही कोविड काल में बंद हुई ट्रेनों के स्टॉपेज को पुन शुरू करने के लिए सतत प्रयास कर रहा हूँ मुझे पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही यहां भी सौगात मिलेंगी।
पत्राचार व भेंट भी की थी
डीआरयूसीसी सदस्य पंकज नाटानी ने कहा कि गोवा एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के प्रयास व अनुरोध पर हुआ है। इसे लेकर उन्होंने पत्राचार के साथ केंद्रीय रेल मंत्री से कई बार भेंट भी की थी।
इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर लंबे अरसे से मांग की जा रही थी जो आज पूरी हुई है। इस दौरान रेलवे के अधिकारीयो और कर्मचारियों द्वारा भी सांसद का स्वागत किया गया। रेलवे संघर्ष समिति के सचिव राम अग्रवाल पहले यात्री रहे जो पुणे से बुरहानपुर प्रथम स्टॉपेज पर ट्रेन से पहुंचे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने, मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती भाई नवलखे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन,पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, अनिल भोसले,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, निगम अध्यक्ष श्रीमती अनीता अमर यादव,महामंत्री संजय जाधव, ईश्वर चौहान,पार्षदगण,रेलवे सीनियर डीसीएम श्री अजय कुमार,रेलवे के अधिकारीगण, संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण,क्षेत्रवासी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र कापडे ने किया।