आंधी तूफान से प्रभावित खेतो का सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने किया निरीक्षण
जनप्रतिनिधि व अफसर भी मौजूद रहे, पीड़ित किसानों को सहयोग का भरोसा दिया
– सांसद ने किसानों को किया आश्वस्त जल्द मिलेगा मुआवजा
बुरहानपुर। विगत दिनों जिले में आए आंधी तूफान और बारिश से प्रभावित फसलों का सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की पीड़ित किसानों को भरोसा दिया कि नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
*किसानों को जल्द मिलेंगी राहत राशि*
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए की सर्वे का कार्य जल्द पूर्ण करें।उन्होंने किसान भाइयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है। मैंने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया है। हमारी सरकार किसानों की सरकार है।राजस्व अमले द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी इसके बाद मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा। सांसद ने ग्राम पातोंडा, बिरोदा,भोलाना के खेतों का निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि आंधी-तूफान से खेतो में गेंहू, मक्का, चना, केला आदि फसले घराब हो गई है। सांसद ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। किसानों को जल्द ही मुआवजा राशि मिलेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने,जनप्रतिनिधिगण,पार्टी पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय किसान,एसडीएम,तहसीलदार सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।