जैनाबाद शासकीय हिंदी माध्यमिक शाला की समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
राजूसिंह राठौड़
बुरहानपुर, शासकीय हिंदी माध्यमिक शाला जैनाबाद में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु शाला के प्रभारी प्रधान पाठक श्री आनंद पंसारी द्वारा जिला कलेक्टर महोदय को एक आवेदन सौंपा गया है।
आवेदन में बताया गया है कि शाला से संबंधित समस्याओं को लेकर विगत लगभग एक वर्ष से ग्राम पंचायत के संबंधित पदाधिकारियों से लिखित एवं मौखिक रूप से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामवासी एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों द्वारा भी पंचायत स्तर पर चर्चा कर समाधान के प्रयास किए गए, किंतु अब तक समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
शाला प्रशासन ने आवेदन के माध्यम से जिला प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि विद्यार्थियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाए।
शाला परिवार, अभिभावक एवं ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में शीघ्र समाधान सुनिश्चित होगा।
उक्त समस्याओं के निराकरण में विलंब होने पर शाला में कार्यरत शिक्षक श्री संतोष कुशवाह, श्री संतोष निंभोरे, श्री विट्ठल कुशवाह, श्री मदन मौर्य, श्रीमती चारुलता जोशी, श्रीमती कल्पना जोशी, श्री प्रमोद महाजन सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।