बुरहानपुर में वोटर लिस्ट से बड़ा खेल! SIR प्रक्रिया में 50 हजार फर्जी Form-7 आपत्तियाँ, प्रशासन की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला,कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन,

Spread the love
oplus_8650754

बुरहानपुर विधानसभा में SIR प्रक्रिया के तहत फर्जी Form-7 आपत्तियों और BLO/ERO स्तर पर अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

 

जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि कई वार्डों में संगठित रूप से फर्जी आपत्तियाँ लगाई जा रही हैं, जिनमें नाम कटवाने के लिए एक जैसे आधार पर आपत्तियाँ दर्ज की जा रही हैं।

BLO द्वारा भौतिक सत्यापन किए बिना रिपोर्ट तैयार की जा रही है, और आवश्यक क्रॉस-बेरिफिकेशन की कमी पाई गई है। इससे मतदाता सूची की पवित्रता प्रभावित हो रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि जिन्होंने फर्जी आपत्तियां लगाइए उन पर एफआईआर दर्ज की जाए। फॉर्म 7 में स्पष्ट किया गया है कि जो भी फर्जी आपत्ति लगाई है उसको 1 साल की सजा का प्रावधान है लेकिन बुरहानपुर जिले में करीब 50000 से अधिक की फर्जी आपत्तियां लगाई गई है उन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द फर्जी आपत्तियां लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।

 

अन्यथा कांग्रेस आंदोलन, सड़कों उतरेंगे और बुरहानपुर बंद जैसे उग्र आंदोलन करेंगी

प्रशासन का जवाब

वहीं, इस पूरे मामले पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा,

SIR की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार की जाएगी।

जिन मतदाताओं के नामों पर आपत्ति दर्ज की गई है, उनकी विधिवत जांच करवाई जाएगी।

 

इस दौरान कंग्रॅजुलेशन अध्यक्ष रिंकू टॉक, बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सलीम कॉटन वाला, पार्षद फहीम हाशमी, उपनेता प्रतिपक्ष उबैद शेख सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *