नेपा लिमिटेड से पांच अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी और पुरानी शासकीय कागज मिलों में शुमार केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन नेपा लिमिटेड से शनिवार को पांच अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।
सेवानिवृत्त होने वालों में प्रशांत कुमार बैथालू प्रबंधक विपणन, राजकुमार गुप्ता सहायक अधिकारी प्रयोगशाला, बुधसागर श्रीवास वरिष्ठ विशेष कुशल वाटर वर्क्स संयंत्र, हरीप्रसाद हलकू विशेष कुशल पेपर मशीन और कांताबाई प्रभु नेपा लिमिटेड चिकित्सालय शामिल हैं। इनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, नेपा लिमिटेड ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र केसरी, उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार झंझडीवाल, नेपा मिल श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रवीण सोनी, प्रधान सचिव अरुण फरकले, विभागाध्यक्ष सुरक्षा संजय पवार, अनिल कुमार अहीरे, देवेंद्र कुमार पांडेय, राजेंद्र चौधरी, आशुतोष मिश्रा सहित नेपा लिमिटेड परिवार ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।
संदीप ठाकरे
जन संपर्क अधिकारी
नेपा लिमिटेड