सड़क सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, समाज की जिम्मेदारी—कलेक्टर हर्ष सिंह | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम” पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान का गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में भव्य समापन कार्यक्रम संपन्न।

 

“अभियान का उद्देश्य” सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना।

 

आयोजित कार्यक्रम में आरक्षक मोहित शर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर कविता का वचन कर किया जागरूक।

 

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है–”कलेक्टर”

 

यातायात नियम का पालन करना अपनी हैबिट में लाए–”पुलिस अधीक्षक”

 

जिला बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम” पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए अभियान का आज दिनांक 31.01.2026 को गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में भव्य समापन कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश द्वारा माह में चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाए गए स्कूलों, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम

300 से अधिक वाहनों पर लगाए गए रेडियम रिफ्रैक्टर, वाहन चालक परिचालकों का निशुल्क मेडिकल परीक्षण शिविर का आयोजन, 18 वर्ष से ऊपर बालिका एवं महिलाओं के लिए निशुल्क पिंक लाइसेंस शिविर का आयोजन, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम स्कूल कॉलेज में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई।

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में सार्वजनिक स्थलों पर यातायात चौराहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद एवं मोटिवेशनल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों के लिए निबंधप्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

अभियान के अंतर्गत चालक परिचालकों के मेडिकल परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। मेडिकल परीक्षण में सहयोग करने वाली डॉक्टरों की टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथ ही निःशुल्क ड्राइविंग/लर्निंग लाइसेंस शिविर में सहयोग प्रदान करने वाली आरटीओ टीम को भी मंच से सम्मानित किया गया।

 

जिला दंडाधिकारी कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। श्रीमान द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोटिवेशनल स्पीच देकर उपस्थित जनमानस एवं बच्चों को जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा स्कूली बच्चों एवं जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में मोटिवेशनल स्पीच देकर जागरूक किया गया। साथ ही शासन की राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट, पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के अंत मुख्य अतिथियों द्वारा में उपस्थित सभी नागरिकों एवं विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

 

आयोजित कार्यक्रम में एडीएम श्री वीरसिंह चौहान,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार कार्यपालन यंत्री श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, सीएचएमओ डॉक्टर राजेंद्र वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रविंद्र महाजन आरटीओ से श्री चंद्रशेखर बाथम, राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण से श्री निलेश गुप्ता, जन जागृति,संस्था रोटरी, क्लब ताप्ती सेवा समिति, के सदस्य थाना प्रभारी गण, नगर रक्षा समिति के सदस्य स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *