कलेक्टर कार्यालय बना पार्किंग जोन! नियम ताक पर, जनता परेशान

Spread the love

सरकारी दफ्तर में जनता की परीक्षा! गलत पार्किंग से बुजुर्ग-महिलाएं बेहाल।

 

कलेक्टर कार्यालय की सीढ़ियों के सामने बाइक खड़ी होने से लोगों को आने जाने में परेशानी।

 

बुरहानपुर जिले के कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से रोजाना दिन भर में सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।

लेकिन लोगों द्वारा ही अव्यवस्था फैलाई जाती है, मनमाने तरीके से बाइक कही भी खड़ी कर दी जाती हैं।

 

जिससे अन्य लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

 

वहां मौजूद नगर सैनिकों द्वारा लोगों को सही स्थान पर बाइक खड़ी करने के लिए समझाइस दी जाती है, लेकिन लोग समझ नहीं पाती हैं।

 

जब तक खुद जनता जागरूक नहीं होंगी तब सिस्टम को सुधारा नहीं जा सकता।

 

सवाल बड़ा है—कब जागेगी जनता?

यह साफ है कि सिर्फ प्रशासन के प्रयास काफी नहीं हैं।

 

जब तक खुद जनता जिम्मेदारी नहीं समझेगी, तब तक व्यवस्था सुधरना मुश्किल है।

 

नियमों का पालन करें, सही जगह पर वाहन खड़ा करें

 

क्योंकि सिस्टम नहीं, हमारी आदतें सुधारने की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *