SIR पर संग्राम! कांग्रेस का नगर निगम घेराव, कमिश्नर से हॉट टॉक

Spread the love

एसआईआर और नगर निगम की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना–घेराव। जिला अध्यक्ष की कमिश्नर से फोन पर हॉट टॉक, बकरे को सौंपा ज्ञापन।

 बुरहानपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जय स्तंभ चौराहे पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया,कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालते हुए नगर निगम पहुंचे और निगम कार्यालय का घेराव किया,एसआईआर को लेकर फर्जी आपत्तियों और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जय स्तंभ चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां एसआईआर को लेकर कथित फर्जी आपत्तियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया,धरने के बाद कांग्रेसियों ने रैली के रूप में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर घेराव किया,प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर में सड़क, नाली, बिजली, पानी और गंदे पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने एसआईआर मामले को लेकर तहसीलदार प्रवीण ओहरिया को ज्ञापन सौंपा।

वहीं नगर निगम कमिश्नर और महापौर के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और प्रतीकात्मक रूप से एक बकरे को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

 

रविंद्र महाजन — ग्रामीण

जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि शहर में मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच आने को तैयार नहीं हैं।

वहीं एसआईआर को लेकर फर्जी आपत्तियों का मुद्दा भी गरमाया रहा, जिसको लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रिंकू डाक — जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

 वही तहसीलदार प्रवीण ओरिया का कहना है कि आज फिर को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सोपा है और अपना आक्रोश व्यक्त किया ।

वही नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव का कहना है कि शहर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है सभी कार्य प्रगति पर है और सीएम हेल्पलाइन भी प्रदेश भर में सबसे कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *