अर्चना चिटनिस के सतत प्रयासों से बुरहानपुर विकास की नई ऊँचाइयों पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं से मिली नई दिशा

Spread the love

अर्चना चिटनिस के सतत प्रयासों से बुरहानपुर विकास की नई ऊँचाइयों पर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं से मिली नई दिश

बुरहानपुर। बुरहानपुर की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के दूरदर्शी नेतृत्व, लगनशीलता और प्रभावी कार्यशैली के चलते बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र विकास और समृद्धि के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बुरहानपुर का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में है और विधायक अर्चना चिटनिस की सक्रिय भूमिका से जिले में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हम एयर स्ट्रिप की बात करते है तो अर्चना दीदी मिनी एयरपोर्ट से कम की मांग और उससे कमतर काम नहीं चाहती। अंतः बुरहानपुर को मिनी एयरपोर्ट देने की घोषणा करता हूं।

श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने तत्परता से घोषणाएँ कर बुरहानपुर को ऐतिहासिक सौगातें दीं। इनमें प्रमुख रूप से केला उत्पादक किसानों के लिए वैल्यू एडिशन, भंडारण एवं प्रसंस्करण इकाई की स्थापना, बुरहानपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन, नगर परिषद शाहपुर को नगर पालिका का दर्जा, उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना, संगीत-कला, वारकरी संप्रदाय के लिए शिक्षण संस्थान, खामनी-दहीहांडी-बड़सिंगी-मैथा, खामनी-रायगांव, शाहपुर-सुखपुरी एवं लालबाग-शहादरा मार्गों का निर्माण एवं मजबूतीकरण की स्वीकृति, महाविद्यालयों में हॉर्टीकल्चर विषय प्रारंभ करना, युवाओं के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण केंद्र, बुरहानपुर सहकारी सूत मिल श्रमिकों के बकाया भुगतान, जिले में नए उद्योग-धंधों की स्थापना जैसी विकासोन्मुख घोषणाएँ शामिल हैं, जो बुरहानपुर को औद्योगिक, कृषि एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगी।

केला उत्पादक किसानों के लिए वैल्यू एडिशन, भंडारण एवं प्रसंस्करण इकाई की स्थापना

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर आदिकाल से कपड़ा और कपड़े की जरदारी का प्रमुख केन्द्र रहा है। अंग्रेज हमारे बुरहानपुर से कला बत्तु और जरदारी की कला को इंग्लेंड और यूरोप ले गए। बुरहानपुर में कपड़े पर स्वर्ण और चांदी-तांबा आदि धातुओं से कलात्मक छपाई होती रही। जिसका परिष्कृत स्वरूप आज केले के रेशे से कपड़ा निर्माण तक माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर स्वयं देखा है। अतः बुरहानपुर के कपड़ा उद्योग और बुनकरों को मध्यप्रदेश सरकार ऐसी सुविधाएं और उद्योग की सौगात दे जिससे बुरहानपुर अपने प्राचीन स्वरूप के साथ-साथ नए विश्व स्तरीय परिष्कृत उद्योग लगाकर प्रगति के नए आयाम स्थापित करें। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि बुरहानपुर कपड़ा उद्योग और पावरलूम का प्रमुख केंद्र है और “बुनकरों का शहर” के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि कपास और केला जैसी प्रमुख फसलों के लिए प्रोसेसिंग, भंडारण और निर्यात सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे किसानों की आय और युवाओं हेतु रोजगार में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेंगी।

सिंचाई और जल संसाधन परियोजनाओं से बदलेगी बुरहानपुर की तस्वीर।

ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को लेकर विगत 25 वर्षों से प्रयत्नशील श्रीमती अर्चना चिटनिस की मेहनत को अब धरातल पर उतरता हुआ शीघ्र देख सकेंगे। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ताप्ती मेगा रीचार्ज परियोजना को कैबिनेट से स्वीकृति मिली है, जिससे जिले को दीर्घकालीन जल सुरक्षा प्राप्त होगी और आने वाली पीढि़यों के लिए स्थायी विकास का आधार बनेगा। जिस पर बुरहानपुर के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ताप्ती ग्राउंड वॉटर मेगा रिचार्ज परियोजना को जब बुरहानपुर के लिए वरदान बताया और शीघ्र ही इस योजना का क्रियान्वयन करने की बात कही।

श्रीराम गमन पथ में शामिल हो बुरहानपुर

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के प्राचीन, वैदिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए श्रीराम गमन पथ में शामिल करने और उज्जैनी समान अपने बुरहानपुर नगर को हर युग में बदलते स्वरूप अनुरूप ढलने वाली स्थली बताते हुए इसके प्राचीन स्वरूप और तत्समय के उज्जवल निखार को पुनः स्थापित करने हेतु बात कही। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भगवान श्री राम ने ताप्ती तट पर पौराणिक स्थल ब्रघ्नपुर में आगमन किया था, ऐसा स्कंद पुराण के ताप्ती महात्म्य में वर्णन है। वर्तमान बुरहानपुर में ऐसे चार स्थान है, जो पौराणिक उल्लेख को स्पष्ट करते है। श्री राम झरोखा मंदिर, नागझीरी घाट, सीता नहानी-नेपानगर, साीता माता गुफा-ठाठर और नारदवर्त-नावथा। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि न्यास द्वारा मनोनित डॉ.रामावतार शर्मा जी शोध करके जा चुके है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक अर्चना चिटनिस के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुरहानपुर का विकास सरकार की प्राथमिकता है और आने वाला समय जिले की समृद्धि का साक्षी बनेगा। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बुरहानपुर हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है और आने वाले वर्षों में बुरहानपुर को मध्यप्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा।

बुरहानपुर को मिनी एयरपोर्ट की सौगात

बुरहानपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए वर्षों से निरंतर संघर्षरत विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) की दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर को मिनी एयरपोर्ट की सौगात देने की घोषणा कर क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

श्रीमती अर्चना चिटनिस लंबे समय से प्रयासरत थीं कि बुरहानपुर को केवल एयर स्ट्रिप तक सीमित न रखा जाए, बल्कि यहां मिनी एयरपोर्ट का निर्माण किया जाए, ताकि आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय हवाई सुविधा मिल सके। मंत्री रहते हुए उन्होंने इस मांग को राज्य और केंद्र स्तर पर प्रमुखता से उठाया था और विधायक के रूप में भी लगातार सरकार से आग्रह करती रही थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके प्रस्ताव को गंभीरता से स्वीकार करते हुए मंच से घोषणा की कि बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इस घोषणा को जिले के लिए ऐतिहासिक विकास कदम माना जा रहा है।

 

मिनी एयरपोर्ट बनने से बुरहानपुर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जैसे गुरूद्वारा बड़ी संगत, दरगाह-ए-हकीमी, कुंडी भंडारा, असीरगढ़ किला-शिव मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों तक देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक सीधे हवाई मार्ग से पहुंच सकेंगे। इससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। इसके साथ ही बुरहानपुर का प्रसिद्ध टेक्सटाइल उद्योग और केला उत्पादक किसानों को भी इसका बड़ा लाभ मिलेगा। व्यापारी और किसान अपने उत्पादों को देश के प्रमुख बाजारों तक कम समय में पहुंच सकेंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। क्षेत्रवासियों ने इस विकास सौगात को श्रीमती अर्चना चिटनिस की दृढ़ इच्छाशक्ति, लगनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध नेतृत्व का परिणाम बताया है। नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक अर्चना चिटनिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुरहानपुर विकास की नई उड़ान भरने जा रहा है।

अर्चना चिटनिस की पहल पर *बुरहानपुर में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव।

श्रीमती अर्चना चिटनिस की निर्णायक पहल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रत्यक्ष संवाद के परिणामस्वरूप बुरहानपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित करने की घोषणा की गई है। यह निमाड़ क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री के समक्ष निमाड़ की औद्योगिक संभावनाओं, कृषि-आधारित उद्योगों और निवेश अवसरों का ठोस दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए कॉन्क्लेव कराने की घोषणा की। इस कॉन्क्लेव से फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, डेयरी, शुगर, एथेनॉल और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और निमाड़ को औद्योगिक पहचान मिलेगी। यह पहल स्पष्ट करती है कि अर्चना चिटनिस घोषणाओं की नहीं, बल्कि परिणाम देने वाली राजनीति की प्रतीक हैं।

संगीत-कला, वारकरी संप्रदाय के लिए शिक्षण संस्थान की सौगात

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने संगीत-कला, वारकरी संप्रदाय के लिए शिक्षण संस्थान स्थापना की मांग रखी। उन्होंने कहा कि संस्कृति, धर्म, दर्शन, साहित्य व संगीत की समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने घोषणा की कि बुरहानपुर में वारकरी समुदाय का कीर्तन केंद्र बनाया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *