समय-सीमा बैठक में स्वरोजगार योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा।
बुरहानपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय मीटिंग हॉल में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विशेष रूप से स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि अधिक समय तक कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को बिना देखे दूसरे स्तर पर न भेजा जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन शिकायतों को देखें एवं उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।
पेयजल आपूर्ति सुचारु रहे
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु रहे और किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल समाधान किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने समग्र ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की। इसके साथ ही स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, माइनिंग, सहकारिता, राजस्व, पंचायत तथा नगरीय निकाय सहित अन्य विभागों के कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या, एंट्री तथा निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों की प्रगति पर चर्चा की। इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
समय सीमा पत्रकों की समीक्षा
बैठक में जनगणना की तैयारियों पर चर्चा हुई। वहीं विभिन्न विभागों के समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।