“सुरक्षा ही प्रगति की असली ताकत: नेपा लिमिटेड में सुरक्षा सप्ताह का समापन, सीएमडी नरेश सिंह का बड़ा संदेश”

Spread the love

सुरक्षित सामूहिक परिश्रम से नेपा चलते हुए नहीं, बल्कि दौड़ते हुए आगे बढ़ेगा — सीएमडी नरेश सिंह।

 

उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त करें थीम के साथ नेपा लिमिटेड में सुरक्षा सप्ताह का समापन।

 

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, नवी मुंबई के दिशा निर्देशन में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अंतर्गत आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारखाना परिसर स्थित अनाम श्रमिक स्मारक पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर सीएमडी नरेश सिंह ने निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक, मुख्य महाप्रबंधक एवं कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन, उप महाप्रबंधक कार्य एवं वाणिज्य सुरेंद्र मेहता, नेपा ऑफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र केसरी तथा नेपा मिल्स श्रमिक संघ अध्यक्ष प्रवीण सोनी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम में सीएमडी नरेश सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षित उत्पादन ही सतत प्रगति का आधार है और सभी के सुरक्षित सामूहिक परिश्रम से नेपा लिमिटेड आगे बढ़ते हुए नई गति प्राप्त करेगा। उन्होंने नेपा की माटी और श्रम की परंपरा पर विश्वास व्यक्त करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने कहा कि कार्य महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण जीवन है। सुरक्षित कार्यशैली अपनाकर ही औद्योगिक प्रगति को स्थायी बनाया जा सकता है और प्रत्येक कर्मचारी का सुरक्षित रहना ही संस्था की वास्तविक सफलता है।

 

कार्यक्रम के आयोजक मुख्य महाप्रबंधक एवं कारखाना प्रबंधक राम अलागेसन ने इस वर्ष की थीम उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त करें पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जागरूकता, प्रशिक्षण और अनुशासन से मजबूत होती है।

 

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया कि औद्योगिक संरक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ परामर्शदाता किशन पटेल की संकल्पना के आधार पर सप्ताह भर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां, प्रशिक्षण सत्र तथा सुरक्षा नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सीएमडी के तकनीकी सचिव प्रशांत सोनी को प्रथम, प्रबंधक पेपर मशीन कुमार देशमुख को द्वितीय तथा पेपर मशीन के कर्मचारी रमेश चौकसे को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

समारोह में वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण राजेंद्र जाधव, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक इंस्ट्रूमेंटेशन मनीषकांत शर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सीएन वर्मा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, विभागाध्यक्ष डीआईपी देवेंद्र महोबे, सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष संजय पवार, अग्निशमन अधिकारी उदेश नकुल, नेपा मिल श्रमिक संघ के प्रधान सचिव अरुण फरकले, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संबंध एवं कल्याण दिनेशचंद्र सोवले, अनीस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया तथा आभार औद्योगिक संरक्षा विभाग के वरिष्ठ परामर्शदाता किशन पटेल ने माना।

 

संदीप ठाकरे

जन संपर्क अधिकारी

नेपा लिमिटेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *