
कलेक्टर श्री सिंह ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
बुरहानपुर शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित करीबन 72 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।