ज्योतिबा फुले जयंती पर महापौर ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Spread the love

ज्योतिबा फुले जयंती पर महापौर ने प्रतिमा पर किया माल्यार्प

ज्योतिबा फुले ने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया— महापौर

 

 

बुरहानपुर — महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के पावन अवसर पर आज नगर निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने शनवारा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

महापौर ने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में शिक्षा का प्रसार, समान अवसर और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और सम्मान नहीं पहुंचेगा, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं है।

 

 

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और सम्मान का वातावरण बना रहा।

 

 

महापौर श्रीमती पटेल ने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए कार्य करें, जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो — यही महात्मा ज्योतिबा फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

 

कार्यक्रम में निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने पुर्व महापौर श्री अनिल भोंसले, एम आई सी सदस्य धनराज महाजन, गजेंद्र पाटिल बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *