सड़क पर खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने मैदान में उतरी बुरहानपुर पुलिस

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु शुरू किया विशेष यातायात अभियान

 

अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही वाहन चालकों को दस्तावेजों के कंप्लीट करने हेतु 07 दिन की मोहलत

 

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 मई 2026 को एक विशेष अभियान संचालित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के मुख्य मार्गो पर जाम की समस्या उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

 

इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल द्वारा आज बस स्टैंड क्षेत्र एवं सिंधीबस्ती से हमीदपुरा बायपास मार्ग पर विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े ऑटो, मैजिक एवं क्रूज़र वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई।

 

अभियान के मुख्य बिंदु :

 

*बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर खड़े ऑटो, मैजिक एवं क्रूज़र वाहनों को हटवाकर मार्ग को बाधारहित कराया गया।

 

*ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश दी गई।

 

*ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि आगामी 07 दिवस के भीतर अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज जैसे — फिटनेस, परमिट, बीमा एवं अन्य वैध कागजात पूर्ण करें।

 

*जिन ऑटो चालकों के दस्तावेज पूर्ण पाए जाएंगे, उन्हें यातायात थाने में दस्तावेज जमा करने उपरांत “ओके पास” स्टीकर प्रदान किया जाएगा।

 

*“ओके पास” स्टीकर प्राप्त वाहन ही नियमानुसार संचालित किए जा सकेंगे। जिन वाहनों के दस्तावेज निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

सिंधीबस्ती से हमीदपुरा बायपास मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने हेतु वाहन चालकों एवं मालिकों को समझाइश दी गई।सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना को देखते हुए शीघ्र वाहन हटाने के निर्देश दिए गए।निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

यातायात पुलिस की अपील:

 

यातायात पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन के समस्त दस्तावेज कंप्लीट रखें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *