धुलकोट में हरियाली का महाअभियान! विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल ने रोपे 50 हजार पलाश के बीज

Spread the love

बुरहानपुर

 

विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल बुरहानपुर द्वारा धुलकोट में पर्यावरण संरक्षण हेतु पलाश के 50 हजार बीजों का रोपण किया गया।

 

बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, बुरहानपुर के धुलकोट प्रखंड द्वारा धुलकोट–बोरी मार्ग स्थित टेकड़ी पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पलाश के बीजों का रोपण किया गया।

मुख्य अथिति, जिला डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने अपने शुभ हाथों से पलाश के बीज रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।

 

 

उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस स्थल को हरित एवं संरक्षित बनाए रखने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं सभी सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

मीडिया को जानकारी दिनेश राठौड़ जिला प्रचार प्रसार प्रमुख ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *