नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई होगी,हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सड़क पर मनमानी अब नहीं चलेगी!

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस का विशेष यातायात अभियान

 

बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे परकोटे के पास हाईवे पर खड़े क्रूज़र, मैजिक एवं ऐपे वाहनों पर सख्त कार्रवाई हाईवे किनारे से हटाया गया यातायात व्यवस्था हुई सुगम

 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन एवंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष यातायात अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा बुरहानपुर बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े क्रूज़र एवं मैजिक वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इन वाहनों के कारण प्रतिदिन यातायात बाधित होने के साथ-साथ जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी, जिससे आम नागरिकों एवं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

 

अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई–

 

*बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे खड़े क्रूज़र एवं मैजिक वाहनों को मौके से हटवाया गया।

 

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

 

*दरियापुर मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े कर सवारी भरने वाले ऐपे वाहनों की विशेष जांच कारखाना करने से हटाया गया।

 

*वाहन चालकों से वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

 

*जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण अथवा उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें चालानी कार्रवाई हेतु यातायात थाना में जप्त किया गया।

 

*सभी वाहन चालकों को भविष्य में सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी न भरने एवं निर्धारित स्थान से ही संचालन करने की सख्त समझाइश दी गई।

 

*सड़क पर अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग हटने से बस स्टैंड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई।

 

बुरहानपुर पुलिस की अपील– बुरहानपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा कर सवारी न भरें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

सुरक्षित यातायात – सुरक्षित जीवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *