बुरहानपुर पुलिस की बड़ी सफलता अवैध देशी पिस्टल और पल्सर बाइक के साथ शातिर अंतर जिला अपराधी गिरफ्तार
हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन गंभीर अपराधों में संलिप्त बदमाश चढ़ा खकनार पुलिस के हत्थे; ₹1.37 लाख का माल जप्त।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध हथियार निर्माण, क्रय-विक्रय, परिवहन करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खकनार पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर से सुचना प्राप्त होने पर हमराह फोर्स व पंचानो के माता नदी माता मंदिर के पास ग्राम खकनार खुर्द पहुंचे, जहां घेराबंदी कर एक व्यक्ति शाहरुख उर्फ शारुख खान को पकडा, जिसके तलाशी लेते शाहरुख के कब्जे 01 नग हस्तनिर्मित (देशी) पिस्टल, एक मोबाइल, एवं पल्सर मोटर सायकिल कुल अनुमानित कीमत ₹1,37,000/- बरामद की गई, आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से थाना खकनार में अपराध क्रमांक 338/26, धारा 25(1-B)a आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी एक शातिर एवं अंतरजिला आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व से खंडवा, बुरहानपुर एवं हरदा जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं:
थाना छिपावड़ (जिला हरदा)
अप. क्र. 198/18 — धारा 302, 34 भादवि (हत्या का मामला)
अप. क्र. 13/18 — धारा 394, 397 भादवि (सशस्त्र डकैती/लूट)
अप. क्र. 118/25 — धारा 281, 125(A), 125(B) BNS
थाना लालबाग (जिला बुरहानपुर)
अप. क्र. 257/15 — धारा 392 भादवि (लूट)
अप. क्र. 258/15 — धारा 393 भादवि (लूट का प्रयास)
थाना मोघट रोड (जिला खंडवा)
अप. क्र. 728/14 — धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
थाना खकनार पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, दिनांक 31/12/2025 में ग्राम पचौरी के जंगल में रात्री में दबिध देकर अवैध हथियार बनाने की फेकट्री एवं 05 पिस्टल जप्त की गई थी, जिसका मुख्य आरोपी रहेराज उर्फ रेहरास निवासी ग्राम पाचौरी घटना समय से फरार चल रहा था जिसे दिनांक 22/07/26 को गिरफ्तार किया गया है।
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उप-निरीक्षक शंकर लोने, प्रआर 272 सतीश सूर्यवंशी, आर 132 जितेंद्र चौहान, आर 600 राकेश डावर, आर 83 सबलसिंह देवड़ा, आर 311 सुनिल धुर्वे, आर 197 अर्जुन, आर 70 अनिल डावर की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।