गुरुपूर्णिमा पर खंडवा में उमड़ा आस्था का महासैलाब, दादाजी धूनीवाले के दरबार में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Spread the love

खंडवा में गुरुपूर्णिमा पर भक्तों का सैलाब…दो लाख से ज्यादा भक्त आज दादाजी धूनीवाले के मंदिर में कर चुके दर्शन…शहर की सड़कों पर नजर आ रहा है।

 

भक्तों का सैलाब…400 से ज्यादा स्टॉल पर 100 तरह के पकवान की प्रसादी का वितरण…भंडारों में कहीं बंट रहे पकवान तो कहीं शीतल पेय…850 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात, 2 हजार सेवादार मंदिर में संभाल रहे व्यवस्था…

 

 

खंडवा में गुरुपूर्णिमा का उत्साह देखने को मिल रहा है। तीन दिन के महोत्सव के तहत आज बुधवार को गुरुपूर्णिमा पर दादाजी धाम में लाखों भक्त उमड़ रहे हैं। दो लाख से ज्यादा भक्त आज दोपहर तक दादाजी धूनीवाले के मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

 

शहर की सड़कों पर भक्तों का सैलाब नजर आ रहा है। 400 से ज्यादा स्टॉल पर 100 तरह के पकवान की प्रसादी का वितरण हो रहा है।

भंडारों में कहीं फूलों से स्वागत तो कहीं पौधे भेंट किए जा रहे हैं।

 

850 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जबकि 2 हजार सेवादार मंदिर में व्यवस्था संभाल रहे हैं।

आज रात को 8 बजे 108 दीपों से बड़ी आरती होगी।

इस दौरान मंदिर प्रांगण में हजारों भक्त मौजूद रहेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *