बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जब्त ₹46,800 कीमत का घी जब्त, खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने; पिसाई केंद्रों को भी धारा 32 के तहत नोटिस

Spread the love

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

विशाल मेगा मार्ट से 78 किलो घी जप्त, अनुमानित कीमत 46,800 रुपये।

बुरहानपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए तथा अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशाल मेगा मार्ट, लालबाग बुरहानपुर का निरीक्षण किया। यहां से प्योर बर्स्ट कॉऊ मिल्क, घी एवं न्यूट्रीलाइट शक्ति प्योर घी के नमूने जांच हेतु लिए गए, साथ ही 78 किलोग्राम घी को जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 46,800 रुपये है। लिए गए नमूनों को खाद्य विश्लेषक, भोपाल को जांच हेतु भेजा गया है।

इसी कड़ी में भारत पिसाई केंद्र से धनिया का नमूना लिया गया तथा 19 किलोग्राम गरम मसाला जप्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत धारा 32 का नोटिस जारी किया गया।

वहीं बुरहानपुर पिसाई केंद्र मंडी बाजार से मिर्ची एवं धनिया के नमूने लिए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठान को भी धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कमी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2011 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *