खड़गे के कथित अपमान और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शाहपुर में गूंजे भाजपा सरकार के खिलाफ नारे

Spread the love

खड़गे के अपमान और राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

 

बुरहानपुर जिले के शाहपुर में कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

 

कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और कथित तौर पर दलित समाज के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

शाहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा कथित रूप से शुद्धिकरण किया गया,

 

जिसे कांग्रेस ने खड़गे और दलित समाज का अपमान बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की मांग करने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ ही हल्द्वानी थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई, जिसके विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने और मल्लिकार्जुन खड़गे तथा दलित समाज के कथित अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *